Technology

Xiaomi 17T नया प्रीमियम स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी और Leica कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

Xiaomi 17T Price in India, Specifications & Launch Offers

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में तहलका मचाने के बाद आखिरकार भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बिना किसी समझौते के प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप लेवल कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और सभी दमदार फीचर्स के बारे में।

Xiaomi 17T की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में Xiaomi 17T को दो दमदार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी सेल 10 जून से mi.com, Amazon.in और शाओमी के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। यह फोन आपको तीन खूबसूरत कलर्स—वायलेट, ब्लू और ब्लैक में मिलेगा।

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: इसकी वास्तविक कीमत ₹59,999 है, लेकिन ₹5,000 के शुरुआती डिस्काउंट के बाद इसे ₹54,999 में खरीदा जा सकता है।

  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: इसका टॉप वेरिएंट ₹64,999 का है, जो ऑफर के तहत ₹59,999 में उपलब्ध होगा।

बैंक ऑफर्स

लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए कंपनी ग्राहकों को HDFC, SBI, ICICI, Kotak और OneCard जैसे बड़े बैंकों के कार्ड्स पर ₹5,000 का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट या फिर ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, Xiaomi Easy Finance के जरिए 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 0 डाउन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है।

डिस्प्ले

Xiaomi 17T में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल है। स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है।

इसके लिए इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस के लिए यह Dolby Vision, HDR10+ और 3840Hz PWM Dimming से लैस है, जबकि सुरक्षा के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन एक बीस्ट है। इसमें 4nm आर्किटेक्चर पर बना MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स और AI के लिए इसमें Mali-G720 MC8 GPU और NPU 880 AI इंजन मिलता है।

यह फोन लेटेस्ट LPDDR5X RAM और सुपर-फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद हो जाती है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Xiaomi 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Xiaomi 17T सबसे बड़ी खूबी है। इसमें Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Light Fusion 800 सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया है।

कैमरा ऐप में Leica Authentic और Leica Vibrant जैसे सिग्नेचर मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा 120x AI Zoom, RAW सपोर्ट, प्रो मोड और 4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का शानदार कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो बेहद स्लिम होने के बावजूद लंबा बैकअप देती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ ही यह 50W PPS चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। ध्यान दें कि कंपनी इस बार बॉक्स में चार्जर नहीं दे रही है।

सॉफ्टवेयर और अन्य एडवांस्ड फीचर्स

Xiaomi 17T आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें कई आधुनिक एआई फीचर्स दिए जैसे AI Writing और AI Speech Recognition, AI Interpreter और AI Search, AI Dynamic Wallpapers, Google Gemini और Circle to Search का इन-बिल्ट सपोर्ट गए हैं।

अन्य मुख्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC और eSIM का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AI Face Unlock, IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग और Dolby Atmos वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस प्रीमियम फिनिश वाले फोन का वजन करीब 200 ग्राम है और इसकी मोटाई महज 8.17mm है।

निष्कर्ष

यदि आप भारत में एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें फ्लैगशिप लेवल का कैमरा, कभी न खत्म होने वाली बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस मिले, तो Xiaomi 17T आपके लिए इस समय सबसे बेहतरीन और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्पों में से एक है।

Author Profile

Sanjeevani Desk

Related Articles

Back to top button