क्राइमछपरा

Saran Crime News: सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

सीने में गोली दाग फरार हुए बदमाश

छपरा। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में चोरी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। घर में घुसे बदमाशों को पकड़ने का साहस दिखाने वाले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर छपरा सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गोली मारकर फरार हुए अपराधी

घटना मांझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर कला गांव की है। घायल युवक की पहचान स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की तड़के करीब डेढ़ बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। नितेश अपनी मां के साथ नीचे कमरे में था, जबकि उसका बड़ा भाई और भाभी छत पर सो रहे थे।

सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान

इसी दौरान घर के पीछे से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर नितेश बाहर निकला तो देखा कि दो बदमाश घर से एक बक्सा लेकर भाग रहे हैं। चोरी की घटना देखकर उसने बिना डरे अपराधियों का पीछा किया और उनमें से एक को पकड़ लिया। इसके बाद नितेश और बदमाशों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

खुद को घिरता देख मारी गोली

परिजनों के अनुसार खुद को घिरता देख बदमाशों ने नितेश पर गोली चला दी। गोली लगने के बावजूद युवक ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों अपराधियों से संघर्ष करता रहा। हालांकि अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट के कारण वह कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज और हलचल सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले तो नितेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला, जबकि बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे

गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर हुआ युवक

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर-2 एसडीपीओ राजकुमार एवं मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपराधी किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

इस घटना के बाद माड़ीपुर कला गांव सहित आसपास के इलाकों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button