बिहार

Bihar Police Exam Date: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 4236 पदों पर भर्ती के लिए जून में एग्जाम

कक्षपाल, चलंत दस्ता और उत्पाद सिपाही के पदों पर भर्ती

Bihar Police Recruitment Exam Date : बिहार में पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाओं में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, मद्य निषेध विभाग, कारा विभाग और परिवहन विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा जून 2026 में विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी।

24 जून को होगी लिखित परीक्षा

पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष शाखा बिहार में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों पर भर्ती के लिए 24 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा दो पेपर में होगी। प्रथम पेपर सुबह 10 बजे से तथा द्वितीय पेपर दोपहर 3:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

वहीं बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर चयन के लिए 21 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से लिखित परीक्षा ली जाएगी।

4236 पदों पर भर्ती के लिए 14 एवं 17 जून को लिखित परीक्षा

इसके अलावा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4236 पदों पर भर्ती के लिए 14 एवं 17 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

केंद्रीय चयन पर्षद ने अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय भी निर्धारित किया है। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

क्रम संख्यापद का नामकुल पदपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
1सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) – विशेष शाखा बिहार8324 जून 2026प्रथम पेपर – सुबह 10 बजेद्वितीय पेपर – दोपहर 3:30 बजे
2सिपाही (प्रचालक) – बिहार पुलिस दूरसंचार99321 जून 2026दोपहर 12 बजे
3मद्य निषेध सिपाही14 एवं 17 जून 2026प्रथम पाली – सुबह 10 बजेद्वितीय पाली – दोपहर 3 बजे
4कक्षपाल14 एवं 17 जून 2026प्रथम पाली – सुबह 10 बजेद्वितीय पाली – दोपहर 3 बजे
5चलंत दस्ता सिपाही14 एवं 17 जून 2026प्रथम पाली – सुबह 10 बजेद्वितीय पाली – दोपहर 3 बजे
मद्य निषेध सिपाही + कक्षपाल + चलंत दस्ता सिपाही (कुल)4236
पालीरिपोर्टिंग समय
प्रथम पालीसुबह 8 बजे से 9 बजे तक
द्वितीय पालीदोपहर 1 बजे से 2 बजे तक

प्रवेश केवल ई-प्रवेश पत्र के आधार पर

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल ई-प्रवेश पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button