सारण DM ने 5 पांच चौकीदारों पर की बड़ी कार्रवाई, एक सेवा से बर्खास्त
लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

छपरा। सारण जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण सामने आया है। कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पांच चौकीदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूरी करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कठोर दंड दिए गए हैं। इनमें एक चौकीदार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
पानापुर के चौकीदार बर्खास्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानापुर थाना क्षेत्र के चौकीदार लालबाबू राय को गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं मशरक थाना के विकेश कुमार तिवारी को सख्त चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा रिविलगंज थाना के रजनीकांत मांझी, नगरा थाना के संतोष मांझी तथा बनियापुर थाना के संजय मांझी को निम्नतर कालमान वेतन में अवनति का दंड दिया गया है। इन पर कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के आरोप सिद्ध हुए हैं।
जिलाधिकारी ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों का निपटारा तय समय-सीमा के भीतर करें, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन में अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोपरि है। जो भी कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेंगे या अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी विभागीय जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन
बिहारJune 15, 2026ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
छपराJune 15, 2026छपरा की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में बनी अधिकारी



