छपरा के ABC प्रेपरेट्री आवासीय विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
छपरा। छपरा के शहर के नेवाजी टोला चौक स्थित एबीसी प्रेपरेट्री आवासीय विद्यालय में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक ग्रुप से ऋषभ कुमार प्रथम द्वितीय साहिल कुमार तृतीय अर्चना कुमारी गुरु ग्रुप बी से विवान भारद्वाज एवं ग्रुप सी से प्रथम संपृत कुमार द्वितीय श्रृजक कुमारी विजय घोषित की गई विद्यालय की प्राचार्या रीता देवी ने सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया और सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी जीवनी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने आगे चल के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे।
उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। इस मौके पर सभी शिक्षा गण पीएन मिश्रा, संजय किशोर, आशा देवी, सोना कुमारी, सुशील सिंह विनय सिंह रमन पाठक यदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 20, 2026छपरासारण में प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक अब गिरफ्तार, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई थी जान
- November 20, 2026क्राइमसारण में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, शराब के 5 कारोबारी समेत 27 गिरफ्तार
- November 20, 2026छपरासोनपुर मेले में झूलों की रंगीन दुनिया करेगी पर्यटकों का स्वागत, ब्रेक डांस से ड्रैगन ट्रेन तक होगा रोमांच का सफर
- November 19, 2026Railway Updateगौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला यात्री का बैग झपटा, 8 लाख के गहने और 30 हजार नकद होने का दावा



