बिहार के महिलाओं की मेहनत को मिलेगा इनाम, मई में खाते में आएंगे 20 हजार रूपये
दूसरी किस्त में दोगुनी हुई सहायता राशि

Bihar Mahila Rojagar: बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है। अब लाभार्थी महिलाओं को दूसरी किस्त में 10 हजार की जगह 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और मई माह से राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं। अब दूसरी किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपए देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
जानकारी के अनुसार, दूसरी किस्त जारी करने से पहले 25 अप्रैल को लाभार्थी महिलाओं से उनके रोजगार की प्रगति से संबंधित जानकारी ली गई। यह प्रक्रिया दूसरी किस्त के भुगतान से पहले की अंतिम औपचारिकता मानी जा रही है।
मई में खाते में आएंगे पैसे
जीविका से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, चिह्नित महिलाओं के बैंक खातों में मई महीने से 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना के तहत लगभग 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे कर उन्हें दूसरी किस्त के लिए चिन्हित किया गया है।
साथ ही करीब 5 हजार महिलाओं को स्वयं निवेश कर अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
दूसरी किस्त के लिए जरूरी शर्तें पूरी
दूसरी किस्त पाने के लिए महिलाओं से कई जरूरी दस्तावेज लिए गए हैं, जिनमें
• पहली किस्त के 10 हजार रुपए का उपयोगिता प्रमाण पत्र
• कैश बुक का रख-रखाव
• व्यवसाय योजना का पालन
• ऋण समिति की अनुशंसा
20 अप्रैल तक इन सभी दस्तावेजों को जमा कर लिया गया था, जबकि 22 अप्रैल से आवेदनों को लोन कमेटी की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
पांच किस्तों में मिलेगी पूरी राशि
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को कुल 2 लाख 10 हजार रुपए की सहायता राशि पांच चरणों में दी जानी है।
- पहली किस्त: 10,000 रुपए (पहले ही दी जा चुकी)
- दूसरी किस्त: 20,000 रुपए (अब जारी होने वाली)
- तीसरी किस्त: 40,000 रुपए
- चौथी किस्त: 80,000 रुपए
- पांचवीं किस्त: 60,000 रुपए (ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए)
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम
यह योजना महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहयोग दे रही है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की लाखों महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर







