
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां शादी की तारीख टलने से आहत एक 18 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरिसिया गांव में शनिवार की देर रात एक युवती ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राजबली राम की पुत्री ज्योति कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति की शादी तय हो चुकी थी और वह अपने होने वाले पति से मोबाइल पर बातचीत भी करती थी। वह जल्द से जल्द शादी करने को लेकर उत्साहित थी और लगातार अपने परिजनों पर दबाव बना रही थी।
हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन फिलहाल शादी करने में सक्षम नहीं थे और शादी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसी बात से युवती काफी परेशान और अवसादग्रस्त चल रही थी।
बताया जाता है कि शनिवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
शक होने पर जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। युवती दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
शादी को लेकर तनाव में थी लड़की
उन्होंने बताया कि युवती शादी को लेकर मानसिक तनाव में थी। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शादी अगले वर्ष करने की सोच रहा था, जबकि युवती जल्द शादी करने की जिद पर अड़ी थी। घटना की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



