सारण में अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 243 वाहन जब्त, 45.15 करोड़ रूपये जुर्माना
166 प्राथमिकी दर्ज कर 100 लोगों को किया गया गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यापक अभियान चलाया है। फरवरी 2026 तक की अवधि में जिला खनन कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई में 1358 छापेमारी की गई, जिसमें 166 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 243 वाहनों को जब्त करते हुए भारी मात्रा में बालू, गिट्टी और मिट्टी भी बरामद की गई है।
389.84 लाख रुपये की राजस्व वसूली
जिला खनन कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अभियान के दौरान 61,54,808 घनफीट बालू, 8587.50 घनफीट गिट्टी और 25,300 घनफीट मिट्टी जब्त की गई। साथ ही अवैध खनन से जुड़े मामलों में 4514.63 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया, जिसमें से 389.84 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की जा चुकी है।
रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 से लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। अप्रैल में 114 छापेमारी करते हुए 9 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मई में भी 114 छापेमारी के दौरान 9 प्राथमिकी दर्ज हुईं और 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जून में 104 छापेमारी में 10 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जुलाई में अभियान और तेज हुआ, जब 120 छापेमारी में 10 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अगस्त में 98 छापेमारी में 11 प्राथमिकी दर्ज हुईं, जबकि सितंबर में 123 छापेमारी के दौरान 32 प्राथमिकी दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अक्टूबर में 138 छापेमारी के दौरान 16 प्राथमिकी दर्ज हुईं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह नवंबर में 143 छापेमारी में 15 प्राथमिकी दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दिसंबर में 147 छापेमारी में 17 प्राथमिकी दर्ज हुईं और 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वर्ष 2026 के जनवरी महीने में 135 छापेमारी में 21 प्राथमिकी दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं फरवरी में 122 छापेमारी के दौरान 16 प्राथमिकी दर्ज की गई और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अवैध खनिज ढोने वाले वाहनों को जब्त किया गया, जिससे अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खनन कार्यालय के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध खनन पर रोक लगाना है, बल्कि सरकार के राजस्व की सुरक्षा करना और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना भी है। प्रशासन की सख्ती के कारण जिले में अवैध खनन के मामलों पर काफी हद तक नियंत्रण भी देखने को मिल रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







