छपरासफलता की कहानी
छपरा की बेटी तबस्सूम फातमा ने BPSC में लहराया सफलता का परचम

छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अंकेक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। इसमें बेटियां भी पीछे नहीं है। छपरा शहर के काशी बाजार निवासी मोहम्मद हसन की पुत्री तबस्सूम फातमा ने 42वां रैंक हासिल कर सफलता पायी है। तबस्सुम फातमा ने राजेंद्र कॉलेजिएट से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है।
वहीं राजेंद्र कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। तबस्सुम बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है।उसके पिता जी मोबाइल का दुकान चलाते है। उसकी सफलता से पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है। तबस्सुम को आईएएस बनने का सपना है। अपने सपने को साकार करने के लिए रात-दिन मेहनत कर रही है। यूपीएससी की तैयारी कर रही है। दूसरे प्रयास में तबस्सुम ने बीपीएससी में सफलता हासिल की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







