
छपरा। सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदेहास्पद स्थित में उसके घर से बरामद किया गया है। महिला का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के सकनौली गांव निवासी निक्की देवी(26वर्ष) पति धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुआ है महिला अपने तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ अकेली घर मे रहती थी। महिला के गर्दन पर जख्म के गहरे निशान पाए गए है। साथ ही विछावन और शरीर पर खून के छीटे भी मिले है। जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका के पति बाहर में रहकर काम करते हैं। मृतका अपने घर में अकेली बच्चों के साथ रहती थी।वह मूल रूप से हाजीपुर के सहदुलपुर गांव की रहने वाली है जो फिलहाल दो महीना से अवतार नगर थाना क्षेत्र के सकनौली गांव में अपना नया घर बनाई थी। शव उसके नए घर से बरामद किया गया है।
शव के पास खून के छींटे भी देखे गए है।।जिससे आशंका जाहिर किया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला का हत्या किया गया है। महिला का घर गांव के घनी बस्ती एक किलोमीटर दूर था। जिससे अपराधी आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए अवतार नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के सकनौली गांव से एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदस्य अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल प्राथमिक के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस हत्या के करणो के खुलासा में जुट गई है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 21, 2026क्राइमChhapra Court: दहेज के लिए बहू की हत्या, पति-देवर और सास 7 साल की सजा, 60-60 हजार रूपये जुर्माना
- July 21, 2026बिहारReels Creators: बिहार के इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका! श्रावणी मेले का वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये
- July 21, 2026क्राइमChhapra Crime News: वाहन जांच में देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त
- July 21, 2026क्राइमCyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ सारण पुलिस की मुहिम, स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाया डिजिटल सुरक्षा का पाठ



