
छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सब्जी कारोबारी सूरज कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम-प्रसंग के विवाद में सूरज की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है।
यह घटना 24 जनवरी 2026 की है। गड़खा थाना अंतर्गत ग्राम मटखौवा निवासी सूरज कुमार की हत्या कर शव फेंक दिए जाने की सूचना पर मृतक के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इसके आधार पर गड़खा थाना कांड संख्या-79/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
Saran Crime News: सारण में सब्जी कारोबारी की हत्या, चवंर में नहर किनारे से शव बरामद
तकनीकी जांच से खुला राज
पुलिस द्वारा तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पहले 06 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 02 अन्य अप्राथमिकी अभियुक्तों को भी दबोच लिया गया। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालिका को संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या का मुख्य कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है। मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
- नीरज कुमार, पिता– राम बाबू राम, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- मिठाई कुमार, पिता– भोला राम, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- राकेश कुमार, पिता– अशोक राम, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- विकाश राम, पिता– रिजीत राम, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- प्रदीप नट, पिता– दहारू नट, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- रोहित कुमार, पिता– भोला राम, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- परशुराम राम, पिता– राम नरेश राम, साकिन– मटखौवा, थाना– गड़खा, जिला– सारण
- महिला अभियुक्त – 01
जप्त/बरामद सामान
- मृतक के 02 मोबाइल फोन
- प्लास्टिक का ग्लास
- मृतक की चप्पल
दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
इस कार्रवाई में गड़खा थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है और मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







