
छपरा। सारण जिले के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक विवाहित महिला का शव उसके मायके के दरवाजे के पास फेंका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की शादी वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पति समेत पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
नवविवाहिता के पिता, जयप्रकाश महतो (चिड़िया बाजार निवासी) ने आरोप लगाया है कि दहेज में पांच लाख रुपए नहीं देने पर उनकी बेटी की ससुराल वालों ने उसे गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) से उसके मायके, चिड़िया बाजार, हरिहरनाथ में फेंक दिया गया। घटना का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्कॉर्पियो से उतरकर गेट खोलता है और महिला का शव जमीन पर फेंक कर फरार हो जाता है।
जयप्रकाश महतो के आवेदन पर पुलिस ने महिला के पति सतेन्द्र कुमार, भैसूर जीतन सिंह, सास दुलारी देवी, पड़ोसी शिवचंद्र की पत्नी रीना देवी सहित कुल पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
9 मई को हुई थी शादी
गौरतलब है कि मृतका सरिता प्रकाश की शादी 9 मई 2025 को वैशाली जिले के करताहा बुजुर्ग गांव निवासी सतेन्द्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लड़की के साथ मारपीट और दहेज की मांग की जाती रही।
सारण की एसआईटी टीम कर रही है अनुसंधान
सूचना मिलने के तुरंत बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), सोनपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक तथ्यों का संकलन किया। घटना के संदिग्ध वाहन की पहचान कर ली गई है और उसकी बरामदगी के प्रयास जारी हैं। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है।
पुलिस द्वारा नामजद और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और पूछताछ की जा रही है। सारण पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और गंभीरता से की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो वे हरिहरनाथ थाना (9031827188) या सारण पुलिस कंट्रोल रूम (9031036406) पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



