सारण SSP ने 12 थानाध्यक्षों के खिलाफ जारी किया शोकॉज, अपराधियों पर शिकंजा कसने का अल्टीमेटम
अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर बड़ा फैसला

छपरा। अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सारण पुलिस द्वारा चलाए गए जिलास्तरीय समकालीन अभियान की गहन समीक्षा की गई है। यह समीक्षा 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को जिलेभर में अपराध के गंभीर शीर्षों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा सम्मन, वारंट और कुर्की के निष्पादन को लेकर किए गए अभियान के बाद की गई।
समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि कुछ थानों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई। विशेष रूप से गिरफ्तारी और वारंट/कुर्की निष्पादन के मामलों में अपेक्षित रुचि, तत्परता और गंभीरता का अभाव पाया गया, जिसे पुलिस प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है।
इन 12 थानाध्यक्षों के खिलाफ स्पष्टीकरण
इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने भगवान बाजार, रिविलगंज, बनियापुर, नगरा, रसूलपुर, मांझी, भेल्दी, तरैया, इसुआपुर, दिघवारा, डेरनी एवं अकिलपुर थाना के थानाध्यक्षों से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित थानाध्यक्षों को स्पष्ट किया गया है कि अभियान के दौरान शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
इसके साथ ही सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि माह के शेष दिनों में प्रतिदिन विशेष प्रतिवेदित कांडों में न्यूनतम दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। साथ ही, सम्मन, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का भी निर्देश दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सारण पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या लक्ष्य के प्रति ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
सारण पुलिस का यह सख्त रुख अपराधियों पर शिकंजा कसने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



