सारण के स्कूलों में पुलिस की धमाकेदार एंट्री, बच्चों को बनाया जा रहा सुरक्षा का चैंपियन
19 हज़ार बच्चों को दी सुरक्षा की ट्रेनिंग

छपरा। सारण पुलिस ने “Know Your Police” कार्यक्रम के तहत छात्र–छात्राओं और युवाओं को अपराध से बचाव, साइबर सुरक्षा और पुलिस–जन सहयोग के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए बड़ी और प्रभावी मुहिम छेड़ रखी है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले भर के विद्यालयों में चलाए जा रहे इस अभियान ने अब तक उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सिर्फ पिछले 11 महीनों में जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित 204 कार्यक्रमों के माध्यम से 19,241 विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक किया गया है।
स्कूलों में पहुँचकर किया जा रहा संवेदीकरण
मुख्यालय के निर्देश के अनुरूप सारण जिले के 34 थाना/प्रतिष्ठानों द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। हालिया चरण में आयोजित 44 कार्यक्रमों में 6,368 विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षा, कानून और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इन सभी कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कई विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
- साइबर सुरक्षा और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग
- यातायात नियम और सड़क सुरक्षा
- नशा मुक्ति और नशापान के दुष्परिणाम
- महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण
- सामुदायिक पुलिसिंग और पुलिस-जन सहयोग
- सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार
- कानून, अधिकार और जिम्मेदारियों की जानकारी
प्रस्तुतियों को संवादात्मक और समझने में आसान बनाने के लिए अधिकारियों ने उदाहरण, वास्तविक केस स्टडी और प्रश्नोत्तर सत्र का उपयोग किया, जिससे छात्र अधिक प्रभावी रूप से जुड़ सके।
11 महीने में सारण पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड
पिछले वर्ष शुरू किए गए इस विशेष कार्यक्रम ने जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
अब तक:
- 40 थाना/प्रतिष्ठानों ने लिया सक्रिय रूप से हिस्सा
- 204 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 19241 छात्र एवं शिक्षक शामिल
- स्कूलों में लगातार पहुँचकर जारी है जागरूकता कार्य
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और युवाओं को समझाया कि
- साइबर अपराधों से कैसे बचें
- सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग क्यों जरूरी
- नशा समाज और परिवार को कैसे नष्ट करता है
- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कौन-कौन सी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हैं
- संकट की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के सही तरीके क्या हैं
महिला सुरक्षा पर खास फोकस: “आवाज़ दो” अभियान की जानकारी भी दी गई
सारण पुलिस ने छात्रों को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी बताया डायल–112 आपातकालीन सेवा, थाना स्तर पर महिला हेल्प डेस्क, सारण पुलिस का “आवाज़ दो” अभियान कैसे महिलाएं, छात्राएं और परिवारजन किसी भी परिस्थिति में इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। अधिकारियों ने बच्चों से कहा कि वे किसी भी गलत व्यवहार, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें और पुलिस को अपना सहयोगी मानें।
सारण पुलिस का यह प्रयास न सिर्फ छात्रों को सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि पुलिस-जन के बीच आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। “Know Your Police” अभियान ने अब तक जिले में जिस स्तर की जागरूकता पैदा की है, वह आने वाले समय में अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत आधार देने वाला साबित होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







