
छपरा। सारण जिले के मशरक के गोला रोड में एक महिला से 30 हजार रुपए से भरा थैला छीनने का मामला सामने आया है। पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी पीड़ित संतोष कुमार साह ने बताया कि उनकी बेटी का ‘छेका’ था, जिसके लिए उन्होंने स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा से 30 हजार रुपए निकाले थे।
वे अपनी पत्नी को दिखाने डॉ. अंकिता कुमारी के क्लिनिक पहुंचे। इसी दौरान संतोष साह लघुशंका के लिए बाहर गए, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनकी पत्नी को धक्का देकर साइकिल के हैंडल से रुपए से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। थैले में 30 हजार नगद, पासबुक, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और अन्य कागजात थे।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल थाने को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन रोड स्थित सेंट्रल बैंक परिसर अवांछनीय तत्वों का अड्डा बन चुका है। रोजाना बिना काम के लोगों की भीड़ रहती है और सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बैंक से बाहर निकलते ही कई बार छिनतई की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन न तो पुलिस जांच में गंभीरता दिखाती है और न ही बैंक प्रबंधन सुरक्षा को लेकर कोई कदम उठाता है।
| Follow us On Whatsapp |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







