Train Updates: छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेनों का मार्ग बदला, इस कारण से रेलवे ने लिया फैसला
दो ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जायेगा

छपरा। वाराणसी मंडल के छपरा–औंड़िहार रेलखंड पर गाजीपुर सिटी–अंकुसपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या–19C पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य प्रस्तावित है। परिचालनिक सुगमता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन ने निर्धारित तिथियों पर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण किया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
मार्ग परिवर्तन
15054 लखनऊ जं.–छपरा एक्सप्रेस
लखनऊ जं. से 01, 02, 08 एवं 09 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली यह ट्रेन औंड़िहार–मऊ–इंदारा–फेफना मार्ग से चलाई जाएगी।12562 नई दिल्ली–जयनगर एक्सप्रेस
नई दिल्ली से 01, 02, 08 एवं 09 दिसम्बर, 2025 को प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन औंड़िहार–इंदारा–फेफना के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।14015 रक्सौल–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
रक्सौल से 02 एवं 09 दिसम्बर, 2025 को चलने वाली यह ट्रेन फेफना–इंदारा–मऊ–औंड़िहार के रास्ते संचालित की जाएगी।
नियंत्रण
22434 आनंद विहार टर्मिनस–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
02 एवं 09 दिसम्बर, 2025 को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित रहेगी।22420 आनंद विहार टर्मिनस–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
03 एवं 10 दिसम्बर, 2025 को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए कार्य को समय पर पूरा करने का भरोसा दिलाया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि इन तिथियों में यात्रा के दौरान संशोधित रूट और समय का ध्यान रखें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



