
छपरा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सारण पुलिस ने ज़िलेभर में विशेष अभियान छेड़ रखा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध ठोस विधिक तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
सीसीए के तहत कार्रवाई:
305 व्यक्तियों के विरुद्ध सीसीए की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई। 11 अपराधियों पर सीसीए की धारा 12(2) के अंतर्गत कार्रवाई हुई। 115 आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को धारा 3 के तहत थानाबदर किया गया।
बीएनएसएस (BNSS) के तहत संपत्ति जब्ती की पहल:
धारा 107 के अंतर्गत 19 अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के प्रस्ताव माननीय न्यायालय को भेजे गए हैं।
गुंडा और दागी तत्वों की पहचान
2230 गुंडाओं और 1014 दागियों को चिह्नित कर संबंधित थानों को गुंडा परेड आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान का उद्देश्य:
सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह व्यापक कार्रवाई केवल चुनावी तैयारियों तक सीमित नहीं, बल्कि मतदाताओं में विश्वास कायम करने और आपराधिक तत्वों को हतोत्साहित करने के लिए की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, बूथों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भयमुक्त मतदान माहौल तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस की रणनीति के प्रमुख बिंदु:
- इतिहासशीटर व असामाजिक तत्वों पर कानूनी शिकंजा
- अवैध संपत्तियों की निगरानी और जब्ती प्रक्रिया
- थानाबदर अभियानों के ज़रिए ज़मीनी नियंत्रण
- सभी थानों को संवेदनशील इलाकों की मैपिंग के निर्देश
- गुंडा परेड के माध्यम से कड़ी निगरानी एवं दबाव
मतदाताओं में सुरक्षा का संदेश
सारण पुलिस का कहना है कि प्रशासन की कोशिश है कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की भय, दबाव या आपराधिक गतिविधि की गुंजाइश न रहे। व्यापक कार्रवाई से संदेश यह दिया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था से समझौता करने वालों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



