Patna Metro: पटना की रफ्तार बढ़ाएगी मेट्रो, पहली बार दौड़ेगी भूमिगत रेलगाड़ी
राजधानी पटना में मेट्रो का आगाज, 6.20 किमी ट्रैक पर चलेगी पहली चरण की ट्रेन

पटना। इस महीने के अंत तक पटना मेट्रो रेल का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक के प्राथमिक कॉरिडोर (6.20 किमी) पर पाँच स्टेशनों—आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी—के बीच ट्रेनें दौड़ेंगी। मेट्रो परियोजना के फेज-2 में बिहटा, एम्स और पटना शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी जोड़ा जाएगा।
अगले साल तक कचरा मुक्त होंगे बिहार के शहर
मंत्री जिवेश कुमार ने दावा किया कि अगले एक वर्ष में बिहार पूरी तरह कचरा मुक्त राज्य होगा। उन्होंने कहा कि कभी गंदगी और कचरे के अंबार से चर्चा में रहने वाले बिहार के शहर अब स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में केंद्र सरकार की ‘कचरा मुक्त 100 शहरों’ की सूची में पटना और गया को थ्री-स्टार रेटिंग, जबकि भागलपुर और सुपौल को वन-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में गंगा टाउन श्रेणी के 88 शहरों में पटना चौथे, भागलपुर 15वें, छपरा 19वें और मुंगेर 20वें स्थान पर रहा।
डेढ़ महीने तक मनाया जा रहा है ‘स्वच्छोत्सव’
देशभर में जहाँ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, वहीं बिहार में यह अभियान त्योहारों को देखते हुए 17 सितंबर से 29 अक्टूबर तक ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
पेयजल और शहरी सेवाओं में बड़ा बदलाव
मंत्री ने बताया कि 2011 में शहरी क्षेत्रों में मात्र 3.26 लाख घरों को ही जलापूर्ति होती थी। अब ‘नल-जल योजना’, ‘मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना’ और ‘अमृत योजना’ के तहत 29.68 लाख घरों में शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा रहा है।
इसके साथ ही—
- मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर योजना के तहत नगर निकायों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
- सम्राट अशोक भवन का निर्माण बहुउद्देशीय आयोजनों के लिए किया जा रहा है।
- नदी तटवर्ती शहरों के विकास, आधुनिक शवदाह गृह और जल-जीवन-हरियाली अभियान जैसी दर्जनों योजनाओं पर काम जारी है।
इस अवसर पर विभागीय सचिव अभय कुमार सिंह, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा और पटना नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर भी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 30, 2026सारण में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं, निगरानी के लिए बनेगी पेट्रोलिंग टीम
छपराMay 30, 2026एक वोट ने बदल दिया खेल! कांटे की टक्कर में जीते विकास सिंह, पप्पू और दिनेश
छपराMay 30, 2026सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा







