Flower House: छपरा की महिलाओं के हुनर को मिला मंच, आर्टिफिशियल फ्लावर से लिखी जाएगी आत्मनिर्भरता की कहानी
महिलाओं के लिए प्रेरणा बना छपरा का फ्लावर हाउस

छपरा। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सारण ने एक नई मिसाल कायम की है। समाजसेवी राजेश फैशन ने शहर के मौना नीम स्थित एक अनोखे फ्लावर हाउस की स्थापना की है, जहां महिलाएं अपने हुनर से न सिर्फ आर्थिक मजबूती हासिल करेंगी बल्कि समाज में एक नई पहचान भी बनाएंगी।
छपरा में स्थापित यह पहला ऐसा प्रतिष्ठान है जिसे पूरी तरह महिलाएं संचालित करेंगी। यह पहल न केवल महिलाओं की रोजगार यात्रा को नई दिशा देगी बल्कि सरकार की आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण योजनाओं को भी गति प्रदान करेगी।
महिला शक्ति ने किया उद्घाटन
इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन इनर व्हील क्लब सारण की अध्यक्ष अंजू फैशन के नेतृत्व में शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने इस पहल को ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और महिला सशक्तिकरण योजनाओं से जोड़ते हुए ऐतिहासिक कदम बताया।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार और पहचान
उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी राजेश फैशन ने कहा कि यह प्रतिष्ठान पूरी तरह महिलाओं को समर्पित है। यहां से जुड़कर वे न केवल रोजगार पाएंगी बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनेंगी। फिलहाल करीब एक दर्जन महिलाएं यहां कार्यरत हैं। उन्हें पहले प्रशिक्षण दिया गया और अब वे उत्पादन में सक्रिय रूप से जुड़ गई हैं।
आर्टिफिशियल फ्लावर और गिफ्ट आइटम का हब
फ्लावर हाउस में महिलाओं द्वारा निर्मित आर्टिफिशियल फ्लावर और गिफ्ट आइटम का उत्पादन और होलसेल सप्लाई किया जाएगा। मैनेजर निकिता गुप्ता ने बताया कि आगे और भी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर जोड़ा जाएगा। इससे बाजार में कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध होंगे और महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित महिलाएं रहीं मौजूद
इस अवसर पर रेनू गुप्ता, बिंदिया जायसवाल, रश्मि, कुंती देवी, शालू गुप्ता, अन्नू सिंह, बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष अनु सिंह, गायत्री देवी सहित कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी और महिलाओं के लिए नई राह खोलने वाला कदम बताया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



