
छपरा। सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान इलायची देवी (पति राजा राम शाह) के रूप में हुई है। महिला शव दयालपुर नहर के पास स्थित भागीरथी पोखरा के उत्तर दिशा में धान के खेत से बरामद किया गया।
दो दिन से थी लापता
परिजनों के अनुसार इलायची देवी शनिवार को महावीर झंडा मेला देखने गई थीं, लेकिन मेला समाप्त होने के बाद घर नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की और इसकी सूचना थाना को भी दी थी, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों ने धान के खेत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
धारदार हथियार से हत्या की आशंका
शव की स्थिति देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। अनुमान है कि हत्या दो दिन पूर्व की गई होगी।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही जनता बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण और समय स्पष्ट होगा। पुलिस परिजनों के बयान और मिले इनपुट के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







