छपरा

Railway Updates: रेलवे ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य को लेकर 15 ट्रेनों के परिचालन में किया महत्वपूर्ण बदलाव

ठहराव में बदलाव और नियंत्रण लागू

छपरा। रेलवे प्रशासन यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए क्षमता विस्तार के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में छपरा से बाराबंकी के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का कार्य प्रगति पर है। पहले ही कुसुम्ही–देवरिया सदर एवं डोमिनगढ़–बस्ती–गोविन्दनगर रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के तहत हो रहा है।

अब गोरखपुर–गोण्डा रेलखंड के गोविन्दनगर–टिनिच–गौर–बभनान (कुल 24.64 किमी) खंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमीशन हेतु नॉन-इंटरलॉक कार्य किया जाएगा। इसके लिए 18 अगस्त 2025 को ब्लॉक दिया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव होंगे।

नियंत्रण और बदलाव

क्रमांकट्रेन संख्याट्रेन का नामचलने की तिथिनियंत्रण/परिवर्तनप्रभावित स्टेशन
115532अमृतसर – सहरसा एक्सप्रेस18 अगस्त 2025मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित
211123ग्वालियर – बरौनी मेल18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
315007वाराणसी सिटी – लखनऊ जं० एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
415008लखनऊ जं० – वाराणसी सिटी एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
511124बरौनी – ग्वालियर मेल18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
615203बरौनी – लखनऊ जं० एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
715274आनंद विहार टर्मिनस – रक्सौल एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
819037बांद्रा टर्मिनस – बरौनी एक्सप्रेस17 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
913020काठगोदाम – हावड़ा एक्सप्रेस17 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
1015273रक्सौल – आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस18 एवं 19 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
1115204लखनऊ जं० – बरौनी एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
1219038बरौनी – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तबभनान
1319037बांद्रा टर्मिनस – बरौनी एक्सप्रेस17 अगस्त 2025ठहराव निरस्तगौर
1419038बरौनी – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस18 अगस्त 2025ठहराव निरस्तगौर
1515273रक्सौल – आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस18 एवं 19 अगस्त 2025ठहराव निरस्तगौर

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों का समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button