सारण में कर्तव्यहीनता के आरोप में SSP ने रिविलगंज और दरियापुर SHO को किया लाइन हाजिर
विभागीय कार्रवाई शुरू

छपरा। सारण जिला पुलिस प्रशासन ने विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए दरियापुर और रिविलगंज थाना के थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही, आदेश उल्लंघन और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है।
पु०अ०नि० सुभाष कुमार पासवान, थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना को राज्य सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना, बार-बार सुनवाई में अनुपस्थिति और स्पष्टीकरण न देने के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, सारण वापस भेजा गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
पु०नि० कामेश्वर प्रसाद, थानाध्यक्ष, दरियापुर थाना को पिछले चार माह में एक भी लंबित कांड की समीक्षा न करने, बिहार पुलिस मुख्यालय एवं जिला स्तर पर दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपराध समीक्षा बैठकों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, सारण स्थानांतरित किया गया है।
जिला पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या आचरणहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सारण पुलिस जीरो टॉलरेन्स नीति पर कार्य कर रही है और भविष्य में भी अवैध कार्यों में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने की भी बात कही गई है। आमजन से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



