छपरा

Special Train: छपरा के रास्ते पटना से आनंद विहार तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

8 अगस्त से 21 नवम्बर तक चलेगी विशेष गाड़ी

छपरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनस और पटना के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04090/04089 आनंद विहार टर्मिनस–पटना–आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी कुल 105 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

यह विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 08 अगस्त से 20 नवम्बर, 2025 तक और पटना से 09 अगस्त से 21 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन संचालित होगी।

Amrit Bharat Train: बिहारवासियों को मिली रेलवे की सौगात, सीतामढ़ी से दिल्ली तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन

04090 आनंद विहार टर्मिनस–पटना विशेष गाड़ी का समय

  • आनंद विहार टर्मिनस से प्रतिदिन 14:25 बजे प्रस्थान
  • कानपुर सेंट्रल – 21:35 बजे
  • प्रयागराज जंक्शन – 00:25 बजे (दूसरे दिन)
  • वाराणसी – 03:20 बजे
  • गाजीपुर सिटी – 05:00 बजे
  • बलिया – 06:00 बजे
  • सहतवार – 06:22 बजे
  • सुरेमनपुर – 06:50 बजे
  • छपरा – 08:15 बजे
  • पाटलिपुत्र – 10:20 बजे
  • पटना आगमन – 11:00 बजे
 पूर्वोत्तर में 777KM लंबी नई रेल लाइन बिछेगी, 12 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

04089 पटना–आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का समय

  • पटना जंक्शन से प्रतिदिन 18:20 बजे प्रस्थान
  • पाटलिपुत्र – 18:55 बजे
  • छपरा – 21:10 बजे
  • सुरेमनपुर – 21:50 बजे
  • सहतवार – 22:13 बजे
  • बलिया – 22:40 बजे
  • गाजीपुर सिटी – 23:40 बजे
  • वाराणसी – 01:55 बजे (दूसरे दिन)
  • प्रयागराज जंक्शन – 04:45 बजे
  • कानपुर सेंट्रल – 07:55 बजे
  • आनंद विहार टर्मिनस आगमन – 14:50 बजे

कोच संरचना

ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं।

  • वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी – 01
  • वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 01
  • वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 02
  • शयनयान श्रेणी – 12
  • साधारण द्वितीय श्रेणी – 04
  • एस.एल.आर. (गार्ड कोच) – 02

रेलवे प्रशासन की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे टिकट समय से पहले बुक कर लें, ताकि भीड़-भाड़ से बचा जा सके। विशेष ट्रेन के परिचालन से त्योहारी सीजन और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button