छपरा
सारण के वरुण सिन्हा बने वूशु खेल के राष्ट्रीय निर्णायक

छपरा। झारखण्ड के रांची में भारतीय वुशू संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय वुशू तकनीकी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन कोर्स 2023 का समापन 23 जुलाई को सरला विरला यूनिवर्सिटी, रांची में सफलता पूर्वक हुआ। जिसमें बिहार वुशू संघ के तरफ से वरुण कुमार (सारण), अनूप सिन्हा , सूरज कुमार (पटना), ईशा मिश्रा, सुनील कुमार (मुज़फ्फरपुर), सोनू साह (सिवान)सहित पूरे भारत के सभी राज्यों एवं डिफेंस यूनिट से लगभग 300 प्रतिभागियों के साथ वूशु खेल से अर्जुन अवार्डी ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से तकनीकी परिवर्तन रूल-रेग्युलेशन तथा वीडियो एनालिसिस का प्रशिक्षण दे कर परीक्षा लिया गया और ग्रेड दिया गया। जिसमे सारण के रहने वाले वरुण सिन्हा वुशू खेल के राष्ट्रीय निर्णायक बनाये गए है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







