छपरा में स्वादिष्ट खाना नहीं बनाने पर पति ने नवविवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला

• सेवई जलने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद, दो माह पहले हुई थी शादी
• मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
• लड़की की माँ ने कहा- गला दबाकर की गयी है मेरी बेटी की हत्या
छपरा। छपरा में स्वादिष्ट खाना नहीं बनाने पर उत्पन्न हुई विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के तेलपा गांव की है। जहां पत्नी अपने पति और परिवार के लोगों के लिए सेवई बना रही थी इस दौरान सेवई हल्का जल गया। जिसको लेकर पति आगबूबला हो गया और पत्नी को भला-बुरा कहते हुए उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगा। पति ने पत्नी को डांट फटाकर कर अपने काम पर चला गया। जब पति शाम को काम से वापस लौटा तो पत्नी ने कहा घर में राशन नहीं है, खाना का कैसे बनेगा, पति ने कहा कि मुझे तुमसे कोई मतलब ने नहीं अपने मायके से अपने माँ-बाप से राशन मांगवा लो।
जिसको लेकर फिर से पति-पत्नी में विवाद हो गया और इस दौरान कथित तौर पर पति और उसके चचेरे ससुर व अन्य के द्वारा मारपीट की गयी और गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। हलांकि मृतका की माँ ने दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सरौंजा भगवानपुर गांव निवासी राम आशिष महतो की पुत्री अनु कुमारी की शादी दो माह पूर्व 15 मई 2023 को छपरा शहर के तेलपा गांव निवासी मोहन महतो के पुत्र सुदीश महतो के साथ हिंदू रितिरिवाज के साथ हुई थी।
शादी के समय डेढ लाख रूपये नगद व अन्य सामान दिया गया था। लेकिन शादी के 15 दिन बाद से हीं पति के द्वारा दहेज में बाइक का डिमांड किया जा रहा था जिसको लेकर आये दिन विवाद हो रहा था। इसी दौरान शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया अनु की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतका की माँ रेखा देवी ने अपने दमाद सुदीश महतो, उसके चचेरे ससुर सुलगन महतो, डालडा महतो और मैदा महतो व अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



