Railway News: अब एक ही ऐप पर टिकट बुकिंग से लेकर शिकायत तक, IRCTC ने लॉन्च किया ‘SwaRail’ ऐप
SwaRail से रेल सफर होगा डिजिटल और दमदार

रेलवे डेस्क। रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया और बहुप्रतीक्षित मोबाइल ऐप ‘SwaRail’ लॉन्च कर दिया है। यह ऐप फिलहाल एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए टेस्टिंग मोड में उपलब्ध है, और जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए इसे पूरी तरह लॉन्च किया जाएगा।
अब एक ऐप से होगा सब कुछ!
अब यात्रियों को रिजर्व टिकट, अनरिजर्व टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। SwaRail ऐप के जरिए ये सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। पहले जहां अनरिजर्व टिकट के लिए अलग से UTS ऐप का इस्तेमाल करना होता था, अब वह झंझट खत्म होने वाला है।
ये भी पढ़ें: छपरा के रास्ते चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों से रेलवे ने High Speed का दर्जा छीना
ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक पर
इस ऐप में यात्रियों को ट्रेन यात्रा से जुड़ी लगभग सभी जानकारियां मिलेंगी, जैसे:
- चलने वाली सभी ट्रेनों की सूची
- ट्रेन का रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
- पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन, और लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस
- ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग की सुविधा
- टिकट रिफंड के लिए फाइलिंग
- यात्रा अनुभव पर फीडबैक देने का विकल्प
‘रेल मदद’ की सेवा भी होगी शामिल
SwaRail ऐप की एक और खास बात यह है कि इसमें रेल मदद प्लेटफॉर्म की सुविधाएं भी शामिल हैं। यात्रियों को ट्रेन यात्रा के दौरान कोई असुविधा हो, या सुरक्षा व मेडिकल से जुड़ी तत्काल मदद की जरूरत हो, तो वे सीधे इस ऐप के माध्यम से रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे और शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Railway News: यात्रियों की मांग पर रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, वंदे भारत में अब 16 कोच
आईफोन यूजर्स को करना होगा थोड़ा इंतजार
फिलहाल यह ऐप केवल एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। iOS (iPhone) यूज़र्स के लिए ऐप को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। IRCTC का यह कदम यात्रियों को डिजिटल सुविधा के एकीकृत अनुभव की ओर ले जाने वाला है, जिससे ट्रेन यात्रा और भी सुगम, सुविधाजनक और तकनीकी रूप से सशक्त बन सकेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



