
गोपालगंज। जिले के मांझा प्रखंडवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दानापुर एनएच-27 से तुरकाहां एनएच-531 तक करीब 12.60 किलोमीटर लंबी बाइपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। पथ निर्माण विभाग (Road construction Department) ने इसके लिए भूमि सर्वे और मापी का कार्य तेज कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर कुल 126.54 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने इस बाइपास सड़क की घोषणा प्रगति यात्रा के दौरान की थी, जिसके बाद इसे हरी झंडी मिल गई। अब विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
45 फीट चौड़ा होगा आउटर बाइपास रोड
सूत्रों के मुताबिक, बाइपास लगभग 45 फीट चौड़ी होगी और यह दानापुर से निकलकर मांझागढ़ रेलवे क्रॉसिंग, पुरानी बाजार नहर, नारायणी विशुनपुर, देवापुर शेखपुदील, कबिलासपुर होते हुए तुरकाहां तक पहुंचेगी। यह मार्ग एनएच-27 को एनएच-531 से सीधे जोड़ेगा।
ये खबर भी पढ़ें:
New Mahindra Bolero 7-Seater: दबंग लूक और क्लासिक फीचर्स के साथ मार्केट में भौकाल मचाने आ रही न्यू बोलेरो
शहर के ट्रैफिक से मिलेगी निजात
इस आउटर बाइपास के बन जाने से गोपालगंज शहर (GopalGanj Town) में जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। सिवान से आने वाले वाहन सीधे मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण की ओर बिना शहर में प्रवेश किए जा सकेंगे। शहरवासियों को गन्ना ढुलाई के मौसम में लगने वाली भारी ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी।
गन्ना किसानों के लिए वरदान साबित होगा यह मार्ग
यह बाइपास (Bypass Road) बेतिया, मोतिहारी, सिवान जैसे जिलों से गन्ना लेकर आने वाले ट्रकों के लिए मुख्य मार्ग बन जाएगा, जिससे गन्ना किसानों को परिवहन में सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी।
ये जरूरी खबर भी पढ़ें:
सारण में PM आवास योजना के तहत 55 हजार से अधिक लाभार्थियों के मिलेगा सपनों का आशियाना
क्या कहता है प्रशासन
पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि “प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह सड़क गोपालगंज के ट्रैफिक मैनेजमेंट में गेम चेंजर साबित होगी।”
126.54 करोड़ की लागत से बनने वाली यह आउटर बाइपास न केवल शहर को जाम मुक्त बनाएगी, बल्कि आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी, कृषि उत्पादों की आवाजाही और विकास की रफ्तार को भी नई दिशा देगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







