विधानसभा चुनाव: सारण में आर्म्स सत्यापन में लापरवाही पड़ेगी भारी, रद्द होगा लाइसेंस

छपरा। आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर सारण जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थानों से निर्गत आर्म्स लाइसेंस एवं अनुज्ञप्तिधारकों का भौतिक सत्यापन दिनांक 11 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक निर्धारित किया गया था।
हालांकि, कई शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा निर्धारित अवधि में सत्यापन नहीं कराया गया। ऐसे शस्त्रधारकों को एक और अवसर प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने पुनः भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया 13 मई से 27 मई 2025 तक निर्धारित की है। यह सत्यापन संबंधित पुलिस पदाधिकारी या दण्डाधिकारी की उपस्थिति में करना अनिवार्य होगा।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराया गया, तो संबंधित आर्म्स लाइसेंस को निलंबित करते हुए रद्द किया जाएगा और शस्त्र जब्त करने की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारियों से अपील की है कि वे समय पर आकर अपने शस्त्र का सत्यापन कराएं, ताकि अनावश्यक कठिनाइयों से बचा जा सके और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार



