अंबेडकर के विचारों को नष्ट करने पर तुली है केंद्र सरकार: मंत्री

छपरा: देश में संविधान एवं बाबा साहब के विचारों को नष्ट करने पर तुली हुई है केंद्र सरकार। उक्त बातें मढ़ौरा के राजद विधायक और बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने खैरा बाजार में आयोजित अंबेडकर परिचर्चा के दौरान अपने भाषण में कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान को लगातार कमजोर करने का काम कर रही है ।केंद्र की सरकार और उसके अनुषंगी संगठन धीरे-धीरे मनुस्मृति को लागू करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा ना की मनुस्मृति से। आज देश में धार्मिक भावना को भड़का कर असमानता एवं ऊंच-नीच की स्थिति बना दी गई है उन्होंने कहा कि धर्म की आर में धीरे-धीरे केंद्र की सरकार आरक्षण को समाप्त करने पर तुली हुई है और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। आज देश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी की स्थिति भयावह हो चुकी है लोग परेशान और हलकान हैं। देश के युवा इस आशा उम्मीद के साथ भाजपा की सरकार को लाए थे कि भाजपा की सरकार अपने प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी के वादे और 15 लाख गरीबों के खाते में देने का काम करेगी आज नौ वर्ष हो गए केंद्र की सरकार को पचास हज़ार भी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिली पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई लेकिन इन सभी मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा की सरकार लगातार धार्मिक भावना और धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देकर आम लोगों को इन मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब देश के लोग इनके झूठे वादों और घोषणाओं और गलत नीतियों को जान चुके हैं आने वाला 2024 में केंद्र की सत्ता निश्चित तौर पर बदलने का काम करेंगे। हमारे नेता लालू जी का सपना और तेजस्वी जी का सपना है कि देश और राज्य में सभी धर्म समुदाय के लोगों को समाजिक धार्मिक राजनैतिक आर्थिक सफलता मिले ।राष्ट्रीय जनता दल देश में नफरत की भावना भड़का कर राज करने वालों के खिलाफ लगातार संघर्ष करने का काम करेगी और केंद्र की सत्ता को आम जनों के सहयोग से हटाने का काम करेंगे।
अंबेडकर परिचर्चा में मुख्य रूप से राजद के प्रदेश पदाधिकारी सेवा यादव लल्लन प्रसाद यादव बड़ी अधिवक्ता नगरा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंदर चौरसिया शिवनाथ राम पूर्व शिक्षक मंटू राय पैक्स अध्यक्ष प्रयाग पांडे जितेंद्र महतो रंजीत शाह ललित यादव मुखिया गांगुली कुमार यादव इरशाद आलम पूर्व मुखिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष इमाम हसन ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



