यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने किया टॉप

नेशनल डेस्क: देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा का फाइनल रिजल्ट मंगलावार को जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को अभियर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं. इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं. 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्ट भी तैयार की गई है. IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं.
ये बने हैं टॉपर्स
1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका
6 2409491 गहना नव्या जेम्स
7 1802522 वसीम अहमद भट
8 0853004 अनिरुद्ध यादव
9 3517201 कनिका गोयल
10 0205139 राहुल श्रीवास्तव
टॉप पोजिशंस पर लड़कियां
इस वर्ष सिविल सर्विस परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप 4 पोजिशंस पर लड़कियां काबिज़ हैं. टॉपर्स की पूरी लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्ट नोटिस में चेक कर सकते हैं.
2529 कैंडिडेट्स ने दिया था इंटरव्यू
परीक्षार्थियों के मार्क्स लगभग 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 18 अप्रैल तक चले थे. इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी. मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







