सारण पुलिस की मुहिम, ‘आवाज़ दो’ बनी बेटियों की रक्षा कवच, 63 अपहृता घर लौटीं

छपरा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में सारण पुलिस द्वारा शुरू की गई अनोखी पहल “आवाज़ दो” मुहिम ने ज़मीन पर प्रभावी परिणाम देने शुरू कर दिए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देशन में संचालित इस मुहिम के अंतर्गत जनवरी 2025 से अब तक कुल 63 अपहृता को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया है।
विगत 24 घंटे में चले विशेष अभियान के दौरान 9 अपहृता की सुरक्षित बरामदगी भी इस मुहिम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि “आवाज़ दो” का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ छेड़खानी, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, यौन उत्पीड़न जैसे अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई है। इसके तहत सारण पुलिस ने गुप्त सूचनाओं, तकनीकी संसाधनों और समन्वित प्रयासों से जिले में सक्रियता बढ़ाई है।
प्राप्त शिकायतों का विवरण (जनवरी 2025 से अब तक):
घरेलू हिंसा/दहेज प्रताड़ना: 20
ब्लैकमेलिंग: 03
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल: 07
अन्य शिकायतें: 01
कुल शिकायतें निपटाई गईं: 31
इस पहल ने महिलाओं में आत्मविश्वास जगाया है, जिससे वे अब बिना झिझक अपराधों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा रही हैं। जागरूकता और संवाद ने उन्हें अधिक सशक्त बनाया है।
सारण पुलिस की अपील:
सारण पुलिस नाबालिग बच्चों के माता-पिता से अनुरोध करती है कि वे अपने बच्चों के साथ संवाद बढ़ाएं और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, जिससे किसी भी संभावित खतरे से उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



