क्राइमछपरा

सारण में अपराधियों ने महिंद्रा के सेल्स मैन को मारी गोली

छपरा : सारण जिले के रिविलगंज थाना थाना क्षेत्र के मुकड़ेरा अंडर पास के समीप बुधवार को देर शाम में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने महिंद्रा कंपनी के सेल्समैन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिसके बाद स्थानीय लोंगो ने इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव के व्यास प्रताप सिंह के पुत्र मनोरजंन सिंह के रूप में हुई है।

advertisement

वही घटना की सूचना मिलने के बाद रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement

घायल को दो गोली लगी है एक हाथ में और एक पैर में दोनों गोली आर-पार हो गईं है। जानकारी के अनुसार मुकरेरा गांव से भोज खाकर मनोरंजन सिंह अपने साथियों के साथ घर लौट रहे थे तभी दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें उनको दो गोली लग गई जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

News Desk

Publisher & Editor-in-Chief

Related Articles

Back to top button