छपरा शहर में 4 समेत पूरे बिहार में 57 रेल ओवरब्रीज निर्माण को लेकर रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

छपरा: बिहार राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रेल मंत्रालय ने छपरा शहर में चार नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की अनुमति दे दी है। ये ओवरब्रिज भिखारी ठाकुर ढाला, जगदम कॉलेज ढाला, गड़खा ढाला और रामनगर ढाला पर बनेंगे, जिससे शहर में आवागमन में सुगमता आएगी और यातायात जाम की समस्या में भी कमी आएगी।
इसके अलावा, बिहार सरकार के अनुरोध पर राज्य के राजकीय उच्च पथों और वृहद जिला पथों पर 57 नए आरओबी का निर्माण किया जाएगा। इन रेलवे समपारों पर एक लाख से अधिक ट्रेन वाहन यूनिट (TVU) होने के कारण, इनका निर्माण अत्यधिक आवश्यक था। इन सभी आरओबी के निर्माण की लागत का पूरा भार रेलवे मंत्रालय उठाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के लेफ्ट आउट पर सात अतिरिक्त आरओबी का निर्माण भी किया जाएगा, जिनमें से कुछ मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान घोषित आरओबी शामिल हैं। इन ओवरब्रिजों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर होगा।
रेल मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच 13 मार्च को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन ओवरब्रिजों के निर्माण से न केवल यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आवागमन अधिक सुरक्षित और निर्बाध होगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रेलवे को आरओबी निर्माण में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि यह कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। मंत्री ने कहा, “इन ओवरब्रिजों का निर्माण मुख्यमंत्री के 2027 तक राज्य के किसी भी कोने से 4 घंटे में राजधानी पहुंचने के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।”
इस पहल से राज्य में यातायात सुधार और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



