सारण DM ने विजन डॉक्यूमेंट का किया विमोचन, शहर में जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने छपरा नगर निगम तथा इसके समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र (निगम के संभावित विस्तार वाले क्षेत्र) से वर्षा जल की निकासी हेतु एकीकृत प्रणाली के विकास हेतु दृष्टिकोण पत्र का विमोचन किया। दृष्टिकोण पत्र में मुख्य रूप से तथ्यों को संकलित किया गया है। वर्तमान निगम क्षेत्र से वर्षा जल के 70 प्रतिशत की निकासी उत्तर की ओर तथा शेष 30 प्रतिशत की निकासी रूपगंज होकर दक्षिण की ओर सीधे घाघरा नदी में होती है। संभावित निगम विस्तार वाले क्षेत्र सहित संपूर्ण निगम क्षेत्र के लिए दो प्रधान मुख्य निकासी प्रवाह तंत्र का विकास किया जाना है।
दो प्रधान मुख्य निकासी प्रवाह तंत्र का विकास
- सीवान-हाजीपुर रेलखंड के समानांतर 50B नं० ढाला से छपरा ग्रामीण स्टेशन तक आउटफॉल नाला ।
- दुधिया पोखर से तेल नदी तक बग्धी नाला का पुनरुद्धार कर ऑउटफॉल नाला के रूप में विकास शेरपुर स्थित वर्त्तमान STP के अतिरिक्त तेल नदी के उत्तरी भाग में एक अतिरिक्त STP का निर्माण करते हुए उनके पोषनीय नालों का विकास ।
- वर्षा जल निकासी के वर्तमान आउटलेट की स्थिति एवं उनके कैचमेंट क्षेत्रों के विवरणी का संकलन किया गया है।
- मानसून के दौरान सतत जल प्रवाह में अवरोधक अतिक्रमणों की पहचान की गयी है।
- वर्षा जल निकास तंत्र को प्रधान मुख्य मुख्य / सहायक नालों के रूप में वर्गीकृत करते हुए व्यवस्थित विकास की योजना को रेखांकित किया गया है।
- तेल नदी के किनारे पारिस्थितिकी रुप से संवेदनशील क्षेत्र अधिसूचित करते हुए रिवर फ्रंट के विकास की योजना को समाहित किया गया है।
दृष्टिकोण पत्र के तथ्यों को जिला पदाधिकारी सारण, पूर्ववर्त्ती एवं वर्तमान नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, महापौर, छपरा नगर निगम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान संकलित किए गए तथ्यों, आम नागरिकों के साथ स्थल-विमर्श के आधार पर तैयार किया गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक भी मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



