छपरा में डबल मर्डर: अपराधियों ने हाथ बांधकर मारी गोली, जाँच में जुटी पुलिस

छपरा। सारण जिले के जलालपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के पश्चिम मकनपुर पोखड़े के पास की है। जहाँ शनिवार को सुबह में मॉर्निग वाक पर निकले लोंगो ने सड़क किनारे दो शव देखा। जिसके बाद वहां भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गईं है। लोंगो ने देखा की दो युवकों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटर साइकिल और दो मोबाईल बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेक दिया गया है. अपराधियों ने निर्मम तरिके से हत्या किया है। एक युवक की हाथ बांध कर गोली मारी गईं है।
घटनास्थल से बरामद बाइक के आधार पर युवकों की पहचान की गयी है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी अशरफ और फारूक बताये जा रहें है। फिलहाल हत्या के कारणों एवं हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



