छपरा
छपरा-सूरत एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों का परिचालन हुआ रद्द, रेल यात्रियों को झटका

छपरा। रेलवे ने एक बार फिर रेल यात्रियों के बड़ा झटका दिया है। छपरा जंक्शन से चलने वाली सूरत-छपरा एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। महाकुम्भ के परिप्रेक्ष्य में प्रयागराज जं0 में शंटिंग एवं रिवर्सल से बचने के लिये कुछ गाड़ियों के आगे एवं पीछे दोनों तरफ लोको लगाये जायेंगे।
एक साथ 14 ट्रेनें हुई रद्द
- सूरत से 19, 20 एवं 21 फरवरी,2025 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 21, 22 एवं 23 फरवरी,2025 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- दादर से 19 एवं 21 फरवरी,2025 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बलिया से 21 एवं 23 फरवरी,2025 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- दादर से 18 एवं 20 फरवरी,2025 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 20 एवं 22 फरवरी,2025 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- दुर्ग से 19, 20 एवं 21 फरवरी,2025 को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 21, 22 एवं 23 फरवरी,2025 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 एवं 21 फरवरी,2025 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 21 एवं 23 फरवरी,2025 को चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस 18 एवं 20 फरवरी,2025 को चलने वाली 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा से 20 एवं 22 फरवरी,2025 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस एवं सीतामढ़ी से 19 से 28 फरवरी,2025 तक चलने वाली 14006/14005 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- सिकन्दराबाद एवं दानापुर से 19 से 28 फरवरी,2025 तक चलने वाली 12791/12792 सिकन्दराबाद-दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



