रेलवे की अनोखी पहल, ट्रेन के बोगी को बना रेस्टोरेंट, मिल रहा है स्वादिष्ट भोजन

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। रेलवे ने प्लेटफॉर्म नंबर-6 सिविल लाइंस पर एक रेल कोच को रेस्टोरेंट में तब्दील कर दिया है, जिसमें यात्री आकर शुद्ध शाकाहारी भोजन का आनंद ले सकते हैं। यह पहल यात्रियों के लिए न सिर्फ एक नया अनुभव है, बल्कि रेलवे की ओर से एक शानदार प्रयास भी है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन मिल सके।
शाकाहारी भोजन उपलब्ध
रेलवे ने इस विशेष रेल कोच के अंदर पूरी तरह से शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया है, जिसमें साफ-सफाई और उच्च गुणवत्ता का ख्याल रखा गया है। यहां पर आने वाले यात्रियों ने इस पहल की खूब सराहना की है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालु भी इस नए रेस्टोरेंट का अनुभव कर रहे हैं, जो स्टेशन पर एक आकर्षक स्थल बन गया है।
रेल रेस्टोरेंट में अनुभव लेने पहुंच रहें श्रद्धालु
महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज आने वाले नेपाल के अर्जुन कार्की ने इस पहल को एक अलग और नया अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रेलवे के कोच में रेस्टोरेंट देखा तो उन्हें भीतर आने की इच्छा हुई और उन्होंने यहां के भोजन का स्वाद लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की। इस रेस्टोरेंट का अनुभव लेने के लिए अन्य श्रद्धालु भी आ रहे हैं। सभी ने रेलवे के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन और सुविधाजनक पहल है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक आरामदायक और स्वादिष्ट भोजन का अनुभव मिल रहा है, जो उनकी यात्रा के दौरान एक राहत प्रदान कर रहा है।
रेलवे ने ठेका पर दिया
रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि रेलवे की तरफ से उन्हें इस पहल का ठेका दिया गया है। यह पांच साल का ठेका है। हम यहां लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। लोग इस पहल का जमकर स्वागत कर रहे हैं और उत्साहित होकर यहां भोजन करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती संख्या में यात्री यहां भोजन का आनंद लेने के लिए आ रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



