
छपरा। सारण जिले के भगवानबाजार थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की घटना के दो अन्य आरोपियों को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा 16 जनवरी को भगवानबाजार थाना में शिकायत दी गई थी कि 04 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पीड़िता के लिखित आवेदन पर भगवानबाजार थाना कांड संख्या 22/25, दिनांक 16.01.25 के तहत धारा-70 (1)/3(5) बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी ऋषि कुमार (पिता- जयप्रकाश शर्मा, निवासी ब्रह्मपुर, थाना- भगवानबाजार) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
घटना में संलिप्त अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सारण द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। अग्रिम जांच के दौरान टीम को मिली सूचना के आधार पर घटना में शामिल गुलशन कुमार (पिता- सुरेन्द्र राय, निवासी ब्रह्मपुर) और नितीश कुमार (पिता- जितेन्द्र कुमार, निवासी ब्रह्मपुर) को गिरफ्तार किया गया।
एसआईटी द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान अभी भी एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई की जा रही है, जिनमें रेल थाना कांड और भगवानबाजार थाना कांड शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में जानकारी:
- गुलशन कुमार (पिता- सुरेन्द्र राय, निवासी- ब्रह्मपुर, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण)।
- नितीश कुमार (पिता- जितेन्द्र कुमार, निवासी- ब्रह्मपुर, थाना- भगवानबाजार, जिला- सारण)।
अपराधिक इतिहास:
- रेल थाना कांड सं0-21/24, धारा-414/401/34 भा०द०वि०।
- रेल थाना कांड सं0-72/24, धारा-392 भा०द०वि०, आर्म्स एक्ट।
- रेल थाना कांड सं0-19/24, धारा-174 सी भा०द०वि०।
- रेल थाना कांड सं0-43/24, धारा-174 सी भा०द०वि०।
- भगवानबाजार थाना कांड सं0-281/23, धारा 399/402 भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट।
एसआईटी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी और कर्मी:
- परि० सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार
- पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बसंती टुड्डु
- पु०नि० सुभाष कुमार, थानाध्यक्ष, भगवानबाजार थाना
- पु०अ०नि० पूजा गुप्ता, भगवानबाजार थाना
- पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2, जिला आसूचना इकाई
- पु०अ०नि० साकेत बिहारी, जिला आसूचना इकाई
- पु०अ०नि० सुमन कुमार, बनियापुर थाना
Author Profile

Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी



