छपरा

छपरा में गोली मारकर भोजपुरी गायक की हत्या, अपराधियों ने खिड़की से मारी गोली

छपरा। सारण में गुरुवार की देर रात एक शिक्षक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने उनके घर मे सोए अवस्था मे उन्हें को गोली मारी है। मृतक निजी विद्यालय में पढ़ाने के साथ भोजपुरी गायक का भी काम करते थे। मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वकील यादव के बेटे सुजीत यादव के रूप में हुई है।

हत्या के स्पष्ट कारणों का जानकारी नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गोली मारी गई है। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों को सुबह हुई घटना की जानकारी

बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय प्राइवेट स्कूल के साथ बच्चों को होम ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ता था। साथ ही भोजपुरी गाना भी गाता था। गुरुवार की देर रात में खिड़की खोलकर उसके सिर में गोली मार दिया। हालांकि मृतक के बगल में कुछ दूरी पर परिवार के अन्य सदस्य भी सोए हुए थे।

लेकिन मामले की जानकारी सुबह में हुई जब छात्र पढ़ने के लिए आये। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर टेक्निकल माध्यम से भी जांच पड़ताल किया जा रहा है। घटनास्थल पर स्थानीय डोरीगंज थाना सहित एसडीपीओ सदर और एफएसएल की टीम पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सिर में गोली मार की हत्या

मृतक के भाई ने बताया कि मृतक संजीत सभी लोगो के साथ रात में खाना खाकर सो गया। सुबह जब बच्चे पढ़ने के लिए आये तो संजीत को उठाने गया तो देखा की वह लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। जिसके बाद देखा गया कि खिड़की के दरवाजा तोड़कर सोए अवस्था मे सिर में गोली मार दिया गया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

जांच में जुटी पुलिस

डोरीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि निजी विद्यालय के शिक्षक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। फ़िलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिये छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button