सारण की बेटी सृष्टि राय ने क्लैट परीक्षा में देशभर में हासिल किया 49वां स्थान

छपरा। सारण की बेटी सृष्टि राय ने क्लैट परीक्षा में 49वां स्थान प्राप्त कर सारण और बिहार का नाम रौशन किया है। छपरा शहर के कटहरी बाग स्थित भुनेश्वर पथ में सृष्टि का घर है, हलांकि उसने अपनी परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में रहकर की है जहां उसके पिता डॉ अजय कुमार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। यह उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में बिहार टॉपर नमन ने जहां 60 वाँ स्थान प्राप्त किया है वहीं सृष्टि का उससे पहले 49 वें स्थान पर मेरिट क्रम में नाम है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता अनिला भारती और पिता डॉ अजय को दिया है।
उसने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक लगातार पढ़ाई करती थी। उसने यह भी कहा कि वह हैदराबाद या बंगलुरु में पांच वर्षीय लॉ ग्रेजुएट पाठयक्रम में पढ़ाई करने हेतु इच्छुक हैं और साथ ही वह एक अच्छे विधि स्नातक के रूप में देश के न्यायालयों तथा अन्य संस्थाओं में अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर हैं।
उसके इस सफलता पर सृष्टि के रिश्ते में दादा प्रो डॉ लाल बाबू यादव, सेवा निवृत्त शिक्षिका सावित्री देवी, डॉ राजेश चंद्रा यादव, इंजिनियर ब्रजेश चंद्रा और उसकी बुआ मनीषा प्रियम के साथ ही उसके नाना इसुआपुर (आगउथर) डॉ एन पी यादव, विपी यादव ने बधाई दी है और यह आशा व्यक्त की है कि सृष्टि भविष्य में एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में गरीबों और समाज के पिछड़ों और दलितों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







