सारण में जमीनी विवाद में खूब चला तीर-तलवार, एक व्यक्ति की हत्या

छपरा। सारण जिले के डेरनी में आपसी विवाद में तलवार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार गांव की है, जहां जमीनी विवाद में खूनी खेल खेला गया है। जंगी साह के पुत्र अर्जुन प्रसाद के द्वारा तलवार से हमला कर स्व श्रीराम आयोध्या साह के पुत्र शिवपूजन साह की तलवार से मारकर हत्या कर दी है एवं राजेश साह को तीर से जख्मी कर दिया गया है। इस घटना को लेकर एकत्रित भीड़ के द्वारा अभियुक्त अर्जुन प्रसाद को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है।
त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अभियुक्त अर्जुन प्रसाद को हिरासत में लेकर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा गया है एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है।
घटनास्थल की जाँच हेतु एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। घटनास्थल से तलवार, धनुष एवं तीर बरामद किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण शिखर चौधरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा किया गया है घटना के सभी बिन्दुओं पर जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- September 24, 2026करियर – शिक्षाBihar University: पटना में माता सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की होगी स्थापना
- September 24, 2026क्राइमChhapra Court News: दहेज के लिए पत्नी को जलाने वाले पति को छपरा कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण



