सारण में PHED विभाग द्वारा 4400 वाटर टैंक की होगी सफाई, पाइपलाइन लीकेज भी होगा दुरुस्त
सेवा पर्व में पीएचईडी का बड़ा अभियान

छपरा। जिले में स्वच्छता, जनजागरूकता और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी अमन समीर ने इसके लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सेवा पर्व के दौरान पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) द्वारा व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि जिले में अपने नियंत्रणाधीन करीब 4400 वाटर टैंक की पूरी तरह सफाई कराई जाएगी।
पंचायतों में जल चौपाल और जागरूकता
पंचायत स्तर पर जल चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके जरिए ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपयोग, जल संरक्षण और पाइपलाइन में लीकेज की जानकारी तुरंत देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
महिला पंप ऑपरेटर का सम्मान
कार्यक्रम के तहत महिला पंप ऑपरेटरों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कदम महिलाओं की भूमिका को सराहने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे समाज में प्रेरणादायक उदाहरण बन सकें।
पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की पहल
सेवा पर्व के दौरान पाइपलाइन पेयजल आपूर्ति में जहां-जहां लीकेज की समस्या है, उसे प्राथमिकता पर ठीक कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है।
गांधी जयंती तक विशेष अभियान
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक इस अभियान को विशेष रूप से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति, जनता की भागीदारी और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 9, 2026दूल्हा-दुल्हन के साथ अब LPG गैस का भी इंतजाम जरूरी! बिहार में नया नियम लागू
छपराApril 9, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! ड्रेनेज सिस्टम सुधारने मैदान में उतरे डीएम
छपराApril 9, 2026बेतिया राज जमीन पर सरकार का बड़ा फैसला, पुरानों को मालिकाना हक, नई नीति लागू
करियर – शिक्षाApril 8, 2026Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित







