Road Accident: टायर फटते ही मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 13 घायल; 10 की हालत गंभीर
बेलदारी लाइन होटल के पास सड़क हादसा

Chhapra Road Accident News: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेलदारी लाइन होटल के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पिकअप वैन पलटते हीं मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप के पलटते ही उसमें सवार मजदूरों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
OnePlus के दमदार 9,000mAh बैटरी वाले 5G फोन ने मचाया धमाल, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 मजदूरों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सभी घायल मजदूर रसूलपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। वे दिघवारा में मजदूरी का कार्य कर पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलदारी लाइन होटल के समीप वाहन का टायर फट गया और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हो गई।
पेट्रोल का झंझट खत्म! मात्र ₹1 लाख देकर घर लाएं Tata की धांसू इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स देख हो जाएंगे फैन
हादसे के बाद कुछ देर के लिए एनएच-531 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
एकमा थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



