Railway Updateछपरा
Train Updats: छपरा से होकर चलने वाली 4 ट्रेनों का मार्ग बदला, बलिया स्टेशन पर कार्य को लेकर हुआ बदलाव
बलिया स्टेशन पर चल रहा है गर्डर लॉचिंग का कार्य

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के बलिया स्टेशन पर गर्डर लॉचिंग के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, एवं पुनर्निर्धारण किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- आनन्द विहार टर्मिनस से 09, 11, 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 04090 आनन्द विहार टर्मिनस-पटना विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- छपरा से 09 एवं 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा- सीवान-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
- -पाटलिपुत्र से 09 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 04095 पटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
- -फर्रूखाबाद से 09, 11, 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-इंदारा-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निर्धारण:
- -बलिया से 09, 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 55131 बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी बलिया से 125 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-बलिया से 09, 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 55133 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी बलिया से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी। - बलिया से 09, 12, 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 85 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- सियालदह से 09, 11, 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सियालदह से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह
छपराFebruary 22, 2026Pipa Pul Construction: रिविलगंज-सिताब दियारा के बीच बनेगा पीपा पुल, निर्माण को मिली विभागीय मंजूरी
क्राइमFebruary 22, 2026Wanted Criminal: सारण पुलिस ने मशरक का टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को किया गिरफ्तार







