
छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली पंचायत स्थित बसोही गांव में दहेज की मांग को लेकर एक 22 वर्षीय विवाहिता सोनाली देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसे बाइक की मांग को लेकर पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर जहर देकर हत्या कर दी गई।
सोनाली देवी की शादी पिछले वर्ष 2 मार्च 2024 को बसोही गांव के अभिमन्यु सिंह उर्फ मनु से हुई थी। सोनाली, सिवान जिले के कौड़ियां गांव निवासी रमेश सिंह की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
Chhapra News: सारण DIG ने कांड अनुसंधान को प्रभावित करने के गंभीर आरोप में सर्किल इंस्पेक्टर को किया निलंबित
घटना के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मशरक थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया गया।
New Railway Line: 240KM की नई रेलवे लाइन इन जिलों से गुज़रेगी, 32 स्टेशन और एक नया जंक्शन बनेंगा, यहाँ जाने फूल अपडेट
पुलिस द्वारा सोनाली के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं थाना अध्यक्ष का कहना है कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार



