छपरा
छपरा में अवैध कैश व मादक पदार्थ और कीमती वस्तुओं के लेनदेन पर निगरानी रखेगी 39 फ्लाइंग स्क्वाड टीम

छपरा। लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर अवैध कैश, मादक पदार्थ एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर नजर बनाये रखने हेतु सारण जिला में 39 फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है।
विधानसभा वार एकमा में 3, छपरा में 4, मांझी में 6, बनियापुरपुर में 4, अमनौर में 4, तरैया में 3, मढ़ौरा में 4, गरखा में 3, परसा में 3 तथा सोनपुर में 5 फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया गया है।
प्रत्येक फ्लाइंग स्क्वाड में दंडाधिकारी के अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं मद्य निषेध के पदाधिकारी शामिल हैं।
फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा संबद्ध क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये अलग-अलग स्थलों पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बुधवार को सभी फ्लाइंग स्क्वाड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके दायित्वों के बारे में स्पष्ट शब्दों में बताया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



