छपरा में दो दिवसीय रोजगार मेला में 310 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी

छपरा : श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष 2023 में राजेंद्र कॉलेज छपरा के प्रांगण में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन सुरेंद्र राम माननीय मंत्री श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के द्वारा किया गया था। इस रोजगार मेला का समापन 2 नवंबर 2023 को सहायक निदेशक नियोजन अमित कुमार एवं नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कौशल विशेषज्ञ सुधीर कुमार सिंह जिला कौशल प्रबंधन विजेंद्र कुमार भारत मिशन कार्यालय के कर्मचारी चितरंजन चौधरी धनजीत कुमार एवं अन्य उपस्थित थे रोजगार मेला में कुल 25 निजी कंपनी ने भाग लिया। जिसमें रेल पहिया कारखाना बेला उत्कर्ष इंटरप्राइजेज नेहा इंटरप्राइजेज मैट्रिक लिंक आदि कंपनियों ने भाग लिया।
इस रोजगार मेले में कुल 1703 अभ्यर्थी शामिल हुए एवं 310 अभ्यर्थियों को नियोजन पदाधिकारी द्वारा ऑफर लेटर दिया गया अन्य व्यक्तियों का ऑफर लेटर दूसरे राउंड के इंटरव्यू के बाद दिया जाएगा इस अवसर पर श्रम संसाधन विभाग की तरफ से कुल 12 स्टॉल लगाए गए थे । मेला में माननीय मंत्री के द्वारा लाभुकों को टूल किट, स्टडी किट, KYP प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। निजी क्षेत्र में आईटीआई, डिप्लोमा, सेल्स, मार्केटिंग, सिक्युरिटी गार्ड की कंपनी ने भाग लिया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







