करियर – शिक्षाछपरा

Sainik School Entrance Exam: वुडबाइन के होनहारों ने छपरा का गौरव बढ़ाया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 21 छात्रों की ऐतिहासिक सफलता

जिले में टॉपर देकर फिर साबित की श्रेष्ठता

छपरा। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान वुडबाइन स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता साबित की है। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (Sainik School Entrance Exam) 2026-27 के घोषित परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे सारण जिले का मान बढ़ाया है।

21 विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार सफलता

इस वर्ष विद्यालय के 21 विद्यार्थियों ने 240 से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया है। इनमें सृष्टि कुमारी ने 300 में से 283 अंक अर्जित कर पूरे जिले में टॉप किया और विद्यालय का नाम रोशन किया। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर वुडबाइन स्कूल ने छपरा में अपनी मजबूत और विश्वसनीय पहचान बना ली है।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इन 21 विद्यार्थियों ने 240 से 283 अंकों के बीच स्कोर किया है, जबकि अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी 234 से अधिक अंक अर्जित किए हैं। विद्यालय विद्यार्थियों की गरिमा और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। गौरतलब है कि 240 से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का बिहार राज्य से सैनिक स्कूल में चयन संभव नहीं है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राणा प्रताप नगर निवासी अवकाश प्राप्त प्राचार्य  परमेश्वर सिंह एवं अवकाश प्राप्त थानाध्यक्ष  हरेराम सिंह ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनीत सर ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों की सुव्यवस्थित तैयारी और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम को दिया। निदेशक हरेंद्र सर ने कहा कि यह परिणाम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और भविष्य के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। वहीं प्राचार्य डी.के. सर ने छात्रों को निरंतर लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

यह उपलब्धि केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल भी है।

सफल विद्यार्थियों की सूची

क्रम संख्याछात्र/छात्रा का नामरोल नंबरप्राप्त अंक
1Shristi Kumari1503016274283 (District Topper)
2Aditya Kumar1503016359278
3Aaradhya Pandey1503016199276
4Krit Narayan1503016325275
5Arpit Raj1503016074272
6Adarsh Kumar1503016192266
7Yuvraj Singh1503016361265
8Mayank Gupta1503016027264
9Abhigyan Singh1503016460263
10Arpita Kumari1503016386258
11Samrat Singh1503016419256
12Amrit Raj1503016358253
13Rajvardhan1503016138252
14Shristi Kumari1503016031250
15Abhijeet Kumar1503016025248
16Palak Nigam1503016384246
17Monika Bharti1503016160244
18Richa Kumari1503016004244
19Utkarsh Kumar1503016273240
20Abhinav Amrit1503016380261
21Raushan Kumar1503016057259

वुडबाइन स्कूल की यह ऐतिहासिक सफलता न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उसकी उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button