Jobs: बिहार में स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर बहाली, 4500 CHO पद पर होगी भर्ती
बिहार डेस्क। अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरियों की तलाश में हैं तो बता दें कि आपके लिए खुशखबरी है. बिहार में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली गई है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है. बता दें, कि इस भर्ती के तहत अगर आपका सिलेक्शन होता है तो आपको प्रति माह 40000 रुपए तक का वेतन मिलेगा, ऐसे में देखें इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां.
किन वर्गों के लिए कितनी वैकेंसी?
बिहार में इस कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती के तहत कुल 4500 पद भरे जाएंगे जिनमें से जनरल के लिए 979 पद हैं, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, एससी के लिए 1243, एसटी के लिए 55, ईबीसी के लिए 1170, बीसी के लिए 640, और डबलूबीसी के लिए 160 पद तय किए गए हैं.
Bihar CHO के लिए क्या है योग्यता?
बिहार CHO की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बीएससी की डिग्री होनी अनिवार्य है, साथ ही उनके पास कम से कम छह महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो, इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 45, हालांकि आरक्षित वर्गों और विकलांग उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट है.
Bihar CHO के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले shs.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपने मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन करें.
4. अपने डिटेल्स फॉर्म में भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. आपका फॉर्म आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026Railway Updateगौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला यात्री का बैग झपटा, 8 लाख के गहने और 30 हजार नकद होने का दावा
- November 19, 2026छपराछपरा में 24 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी का मौका; 40 पदों पर होगी भर्ती
- November 19, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डॉक्टरों का पहला बैच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहनाया व्हाइट कोट
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट



