छपरा के जेडी सेंट्रल हाईस्कूल के बच्चों ने विज्ञान दिवस पर प्रस्तुत किया आकर्षक साइंस मॉडल
छपरा: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छपरा शहर के बड़ा तेलपा स्थित जेडी सेंट्रल हाईस्कूल के बच्चों ने विभिन्न आकर्षक साइंस मॉडल प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ाना था।
स्कूल प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शन में बच्चों ने कई महत्वपूर्ण और रोचक विषयों पर मॉडल बनाए, जिनमें जंक-फूड, हेल्दी फूड, प्रदूषण, गोबर गैस, वाटर ऑफ डेनसिटी, अल्कोहल डिटेक्टर, सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी और सौर ऊर्जा जैसे विषय शामिल थे। बच्चों के बनाए गए विज्ञान मॉडल को विद्यालय के शिक्षकों ने ध्यानपूर्वक देखा और सराहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक धमेंद्र कुमार राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय नवाचार का है, और हर क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को नए भारत के उदयीमान दीपक बताया और कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि “आज के छात्र कल के वैज्ञानिक हैं।”
इस कार्यक्रम ने बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ाया, और साथ ही भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरित किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 19, 2026Railway Updateगौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला यात्री का बैग झपटा, 8 लाख के गहने और 30 हजार नकद होने का दावा
- November 19, 2026छपराछपरा में 24 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को नौकरी का मौका; 40 पदों पर होगी भर्ती
- November 19, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ डॉक्टरों का पहला बैच, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पहनाया व्हाइट कोट
- November 19, 2026छपरासोनपुर मेले में गंगा आरती और 3D शो का होगा आकर्षण, पशुओं के इलाज के लिए तैनात रहेंगी मोबाइल वेटरनरी यूनिट



